सेवानिवृत्त कर्मचारी से एक लाख की छिनतई कर बाइक सवार अपराधी फरार

हजारीबाग : हजारीबाग के खिरगांव स्थित चतरा बस स्टैंड के पास से गुरुवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी से बाइक पर सवार दो अपराधी एक लाख रुपये की छिनतई कर फरार हो गये. भुक्तभोगी चतरा के सिमरिया शीला निवासी धानेश्वर साहू है. इस संबंध में उन्होंने बड़ा बाजार टीओपी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया […]

हजारीबाग : हजारीबाग के खिरगांव स्थित चतरा बस स्टैंड के पास से गुरुवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी से बाइक पर सवार दो अपराधी एक लाख रुपये की छिनतई कर फरार हो गये. भुक्तभोगी चतरा के सिमरिया शीला निवासी धानेश्वर साहू है. इस संबंध में उन्होंने बड़ा बाजार टीओपी में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

जानकारी के अनुसार धानेश्वर साहू अन्नदा चौक के निकट स्थित यूनियन बैंक शाखा से एक लाख रुपये की निकासी कर वापस घर जा रहे थे. वह पैदल कांग्रेस अॉफिस चौक पहुंचे. वहां से टेंपू पर सवार होकर सिमरिया जाने के लिए चतरा बस स्टैंड पहुंचे. इसी बीच एक काले रंग की पलसर बाइक से दो युवक आये और रुपये से भरा थैला छिन फरार हो गये.

इसकी जानकारी तत्काल बड़ा बाजार पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शहर में लगे तीन सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की कोशिश की, लेकिन कैमरा खराब पाया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >