जिले में दो दिनों में हुई 207 मिमी बारिश

हजारीबाग : हजारीबाग जिले में पिछले दो दिनों में 207 मिमी बारिश दर्ज की गयी. एक जनवरी को 49.9 मिमी और दो जनवरी को 157.3 मिमी कुल बारिश हुई. बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे अधिक बारिश इचाक और टाटीझरिया प्रखंड में दर्ज की गयी. शीतलहरी और बारिश की वजह से […]

हजारीबाग : हजारीबाग जिले में पिछले दो दिनों में 207 मिमी बारिश दर्ज की गयी. एक जनवरी को 49.9 मिमी और दो जनवरी को 157.3 मिमी कुल बारिश हुई. बारिश की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सबसे अधिक बारिश इचाक और टाटीझरिया प्रखंड में दर्ज की गयी. शीतलहरी और बारिश की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे. बारिश से सब्जियों को नुकसान हुआ है.

वहीं दलहन और गेंहू की फसलों को फायदा हुआ है. तीन जनवरी को सुबह दस बजे के बाद बारिश थम गयी. उसके बाद मौसम कुछ बेहतर हुआ, लेकिन ठंडा का प्रकोप जारी रहा. शाम पांच बजे के बाद शीतलहरी शुरू हुई.हजारीबाग में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेंटीग्रेट रिकॉर्ड किया गया.
शीतलहर से अब तक दो की मौत: हजारीबाग. हजारीबाग में लगातार ठंड और शीतलहरी से दो लोगों की मौत हुई है. 28 दिसंबर को दारू प्रखंड के दमरी महतो और 31 दिसंबर को चौपारण प्रखंड के गोसला गांव के 28 दिन के नवजात सृष्टि पांडेय की मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >