निःशुल्क हृदय और मधुमेह जांच शिविर

हजारीबाग : एचजेडबी आरोग्यम हॉस्पिटल की ओर से हॉस्पिटल परिसर, झील परिसर और सीआरपीएफ कैंप में विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आरोग्यम हॉस्पिटल परिसर में रांची के चिकित्सक डॉ केसी लाल और आरोग्यम हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ राकेश रोशन के नेतृत्व में 295 हृदय […]

हजारीबाग : एचजेडबी आरोग्यम हॉस्पिटल की ओर से हॉस्पिटल परिसर, झील परिसर और सीआरपीएफ कैंप में विश्व मधुमेह दिवस के मौके पर निःशुल्क मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आरोग्यम हॉस्पिटल परिसर में रांची के चिकित्सक डॉ केसी लाल और आरोग्यम हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ राकेश रोशन के नेतृत्व में 295 हृदय रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. वहीं झील परिसर में विचरण को पहुंचे करीब 225 लोगों की निःशुल्क मधुमेह जांच की गयी. झील परिसर स्थित सीआरपीएफ कैंप में भी यहां की विशेष टीम ने जाकर जवानों की मधुमेह की जांच की और मरीजों को आवश्यक परामर्श दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >