गोलीकांड के विरोध में बंद रहे प्रतिष्ठान

हजारीबाग : झारखंड में व्यापारियों के साथ बढ़े अत्याचार व गोलीकांड के विरोध में शहर के व्यापारियों ने सोमवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. आयोजन फेडरेशन हजारीबाग चेंबर आॅफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज हजारीबाग ने किया. कार्यक्रम रांची, बोकारो व हजारीबाग के व्यवसायियों पर हुए गोलीकांड में पुलिस द्वारा अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने […]

हजारीबाग : झारखंड में व्यापारियों के साथ बढ़े अत्याचार व गोलीकांड के विरोध में शहर के व्यापारियों ने सोमवार को अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे. आयोजन फेडरेशन हजारीबाग चेंबर आॅफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज हजारीबाग ने किया.

कार्यक्रम रांची, बोकारो व हजारीबाग के व्यवसायियों पर हुए गोलीकांड में पुलिस द्वारा अब तक अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किये जाने को लेकर किया गया. चेंबर के अध्यक्ष शंभुनाथ अग्रवाल ने कहा कि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती है, तो आगे और आंदोलन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >