विष्णुगढ़ : बोरो नदी पुल के पास हाइवा में लगी आग

विष्णुगढ़ : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत नेरकी पंचायत के बोरो नदी पुल के पास रविवार की शाम करीब सात बजे एक हाइवा में आग लग गयी. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. हाइवा बोकारो थर्मल से डस्ट लेकर कोनार डैम की ओर जा रहा था. विष्णुगढ़ थाना के इंस्पेक्टर […]

विष्णुगढ़ : हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत नेरकी पंचायत के बोरो नदी पुल के पास रविवार की शाम करीब सात बजे एक हाइवा में आग लग गयी. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी.
हाइवा बोकारो थर्मल से डस्ट लेकर कोनार डैम की ओर जा रहा था. विष्णुगढ़ थाना के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस की टीम जांच कर रही है कि कहीं अपराधियों ने तो हाइवा में आग नहीं लगायी है. ज्ञात हो कि जिस स्थान पर यह घटना हुई है, वह उग्रवाद प्रभावित इलाका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >