कला एवं संस्कृति के लिए 18.64 लाख का होगा बजट

विभावि में संस्कृति परिषद की बैठक में निर्णय हजारीबाग : विभावि कला एवं संस्कृति परिषद की वार्षिक बैठक आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में हुई. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो रमेश शरण ने की. परिषद ने सत्र 2019-20 के लिए 18.64 लाख के बजट को स्वीकृति दी. उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों […]

विभावि में संस्कृति परिषद की बैठक में निर्णय

हजारीबाग : विभावि कला एवं संस्कृति परिषद की वार्षिक बैठक आर्यभट्ट सेमिनार हॉल में हुई. इसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो रमेश शरण ने की.
परिषद ने सत्र 2019-20 के लिए 18.64 लाख के बजट को स्वीकृति दी. उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभा को उभारने की जरूरत है. कला के क्षेत्र में सभी कॉलेज की सहभागिता हो. इसमें बीएड कॉलेज को भी शामिल किया जाना चाहिये.
प्रतिकुलपति प्रो कुनुल कंडीर ने कहा कि कला एव संस्कृति परिषद को और मजबूत करने की जरूरत है. संचालन डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया. बैठक में कुसचिव डॉ बंशीधर रूखैयार, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ सरिता सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >