कटकमसांडी : कटकमदाग थाना क्षेत्र के कुसुंभा गांव के उमेश यादव की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. ज्ञात हो कि 23 जून की रात जमीन विवाद को लेकर गांव के उमेश यादव की हत्या उसके छोटे भाई पारा शिक्षक संजय यादव ने समर्थकों के साथ कर दी थी.
वहीं मां सरवा मसोमात (70) को भी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था. वृद्धा अभी भी अस्पताल में भर्ती है. इस बाबत मृतक की पत्नी के बयान पर कुसुंभा गांव के दो पारा शिक्षक संजय यादव, प्रकाश यादव समेत एक महिला पर हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. कटकमदाग थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी हो रही है.
