पारा 43, धरती पर बरस रही है आग

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या लू की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं मरीज हजारीबाग : सूर्य की तीखी किरणें धरती पर आग बरसा रही है. हजारीबाग में इस बार बढ़ती गर्मी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मंगलवार को हजारीबाग का तापमान 43 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया. सुबह से ही गर्म […]

अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

लू की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं मरीज
हजारीबाग : सूर्य की तीखी किरणें धरती पर आग बरसा रही है. हजारीबाग में इस बार बढ़ती गर्मी से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मंगलवार को हजारीबाग का तापमान 43 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया. सुबह से ही गर्म हवाओं के झोंके से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. चिलचिलाती धूप से सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है.
लू से दो दर्जन लोग बीमार
भीषण गर्मी के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं. लू लगने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है. मंगलवार को दो दर्जन से अधिक लोग लू की शिकायत लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. सभी ने बुखार, उल्टी, दस्त और सिरदर्द शिकायत की. कान्हाचट्टी के प्रदीप सिंह ने बताया कि वह रांची से हजारीबाग लौट रहे थे.
दिन के डेढ़ बजे कड़ी धूप के कारण वह बेसुध हो गये. पानी छिड़कने पर होश आया. दो-तीन बार उल्टी भी हुई. इसी तरह सिरसी डामोडीह निवासी जीतन राम ने बताया कि काम करने के दौरान सिर में चक्कर आ गया. इससे उसके चेहरे पर चोट आयी है. खिरगांव की शम्मा परवीन, बडासी के जिरिया देवी, भेलवारा की रूबी कुमारी, जमुवारी इचाक के नेमनचंद महतो, खोडाहार बरही के नंदमहतो भी लू की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे.
आठ बजे से ही तीखी धूप
हजारीबाग में गर्मी के कारण सुबह आठ बजे से ही सड़क पर सन्नाटा पसर जा रहा है. शाम पांच बजे तक शहर की यही स्थिति रही. बहुत जरूरी काम होने के कारण ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >