दो लाेगों की मौत, 22 घायल

बड़कागांव : हजारीबाग के उरीमारी रोड स्थित ग्राम पसारिया के जोविया घाटी की खाई में बारातियों से भरी बस पलट गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 22 बाराती घायल हो गये. मृतकों में रांची के इटकी निवासी कालीचरण महतो व अनमोल महतो हैं. वहीं घायलों में कई की स्थिति गंभीर […]

बड़कागांव : हजारीबाग के उरीमारी रोड स्थित ग्राम पसारिया के जोविया घाटी की खाई में बारातियों से भरी बस पलट गयी. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि 22 बाराती घायल हो गये. मृतकों में रांची के इटकी निवासी कालीचरण महतो व अनमोल महतो हैं. वहीं घायलों में कई की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.

जानकारी के अनुसार रांची के इटकी निवासी कविंद्र नाथ महतो के घर से शादी की लग्नबंधी के लिए बड़कागांव सूर्य मंदिर निवासी झमन महतो के घर बारात बस (जेएच-01एपी-3865) से आ रही थी. तलसवार पंचायत स्थित जोविया मोड़ के पास बस बेकाबू हो गयी और खाई में जा गिरी, जिससे सभी घायल हो गये.

आनन-फानन में घायलों को पुलिस की मदद से बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉ श्यामकिशोर कांत व डॉ अविनाश कुमार ने इलाज किया. वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रांची रेफर कर दिया गया, लेकिन दो की मौत हो गयी. बस में करीब लगभग 35 लोग सवार थे. बताया जाता है कि बस के नीचे भी कुछ लोग दब गये थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया.

घायलों के नाम: घायलों में मच्छिंद्र महतो, मुकेश कुमार, प्रेमचंद महतो, दिलीप महतो, रामसेवक महतो, नारायण महतो, बजरंग महतो, रामू महतो, तिलेश्वर महतो, मधुसूदन महतो, अविनाश कुशवाहा, बुधू उरांव, ईश्वर महतो की पहचान हो पायी थी. वहीं जीतू महतो (60) व सुरेश महतो (45) को रिम्स रेफर किया गया.
चश्मदीद ने कहा: बस में सवार चश्मदीद घायल रामसेवक ने कहा कि वह चालक के बगल में ही बैठा था. उसकी लापरवाही के कारण ही दुर्घटना घटी. वाहन स्पीड में ही ढलान में वाहन चला रहा था. पलटी खाने से पूर्व ड्राइवर-खलासी चलती गाड़ी से कूद कर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >