चुआं के पानी से प्यास बुझा रहे हैं गाल्होबार के ग्रामीण

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होबार गांव में पेयजल की भारी किल्लत है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गांव के कई कुएं सूख चुके हैं. ग्रामीण लखन महतो, पंचम तिवारी, डुमर ठाकुर, मंगल रवानी, राजू साहू, रमेश साहू, तारकेश्वर मिश्रा, हाई स्कूल के पास वासुदेव सुंडी के घर के […]

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के गाल्होबार गांव में पेयजल की भारी किल्लत है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गांव के कई कुएं सूख चुके हैं. ग्रामीण लखन महतो, पंचम तिवारी, डुमर ठाकुर, मंगल रवानी, राजू साहू, रमेश साहू, तारकेश्वर मिश्रा, हाई स्कूल के पास वासुदेव सुंडी के घर के पास बाबूलाल प्रजापति के घर के पास का कुआं सूख चुका है. इसके अलावा कई चापाकल खराब है. ग्रामीण लखन महतो ने बताया कि कुआं सूखने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीण चुआं से पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं. पीने के पानी के अलावा नहाने-धोने एवं बर्तन धोने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बुजुर्ग मल्लू राम ने बताया कि पानी की समस्या गाल्होबार में पहली बार हुई है. इससे पहले यह समस्या नहीं थी. बाबूलाल रविदास ने बताया कि जब तक वर्षा नहीं होती है, कुआं में पानी नहीं आयेगा. समस्या बनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >