हजारीबाग के झुरझुरी गांव में युवक-युवती ने लगायी फांसी, परीक्षा का तनाव या...

बरकट्ठा : हजारीबाग जिला के बरकट्ठा क्षेत्र में कथित तौर पर परीक्षा के तनाव में एक युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला प्रखंड के झुरझुरी गांव का है. मृतकों के नाम आमना खातून (15) और राजेश कुमार (17) हैं. आमना के पिता का नाम अजहर अंसारी है जबकि राजेश के […]

बरकट्ठा : हजारीबाग जिला के बरकट्ठा क्षेत्र में कथित तौर पर परीक्षा के तनाव में एक युवक और एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला प्रखंड के झुरझुरी गांव का है. मृतकों के नाम आमना खातून (15) और राजेश कुमार (17) हैं. आमना के पिता का नाम अजहर अंसारी है जबकि राजेश के पिता का नाम मुन्नीलाल प्रसाद है. दोनों झुरझुरी गांव के ही रहने वाले हैं.

बताया जाता है कि गुरुवार की रात आमना का शव उसके कमरे में फंदे से झूलता मिला, जबकि राजेश ने छत के हुक में गमछे से फंदा बनाकर आत्महत्या की है. इस बाबत दोनों के परिजनों ने बरकट्ठा थाना में लिखित आवेदन दिया है.

मुन्नीलाल प्रसाद ने लिखा है कि उनका पुत्र राजेश कुमार बरही प्लस टू महाविद्यालय में 11वीं का छात्र था. उसकी 25 मार्च को एक विषय की परीक्षा होनी थी, जिसको लेकर वह काफी तनाव में था. संभवत: तनाव की वजह से ही उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया.

दूरी तरफ, आमना खातून की मां ने कुछ ऐसा ही लिखित आवेदन थाना में दिया है. आमना की मां के मुताबिक, उनकी बेटी कस्तूरबा गांधी विद्यालय बरकट्ठा में पढ़ती थी. इस वर्ष उसने मैट्रिक की परीक्षा दी थी. परीक्षा के बाद से ही आमना तनाव में रहती थी.

दूसरी तरफ, ग्रामीणों का कहना है कि आत्महत्या करने वाले राजेश और आमना एक-दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों परिवारों को उनका प्रेम मंजूर नहीं था. इसलिए आमना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रेमिका के आत्महत्या की खबर मिली, तो राजेश ने भी मौत को गले लगा लिया.

बरकट्ठा थाना के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अशोक कुमार राम ने घटनास्थल पर जाकर मामले की पड़ताल की. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. पुलिस दोनों मामलों की गहन जांच में जुट गयी है. थाना प्रभारी ने कहा कि सच्चाई जल्दी ही सामने आ जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >