सी-विजिल एप से करें शिकायत 100 मिनट में होगी कार्रवाई

हजारीबाग : लोकसभा चुनाव में आचारसंहिता का उल्लंघन करनेवाले से कड़ाई से निबटने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष एप बनाया है. एप का नाम निर्वाचन आयोग ने सी विजिल दिया है. इस एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत का निर्वारण 100 मिनट में होगा. यह एप शिकायतकर्ता के […]

हजारीबाग : लोकसभा चुनाव में आचारसंहिता का उल्लंघन करनेवाले से कड़ाई से निबटने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष एप बनाया है. एप का नाम निर्वाचन आयोग ने सी विजिल दिया है. इस एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत का निर्वारण 100 मिनट में होगा. यह एप शिकायतकर्ता के लोकेशन को भी बतायेगा. जांच के बाद शिकायतकर्ता को केस संबंधी कार्रवाई की जानकारी दी जायेगी. जांच में सही पाये जाने पर आचारसंहिता का उल्लंघन करनेवाले व्यक्ति के विरुद्ध अन्य कानूनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

कैसे डाउनलोड होगा सी-विजिल : जिला परियोजना पदाधिकारी यूआइडी के प्रवीण कुमार सुमन ने बताया कि स्मार्टफोन पर प्ले स्टोर से सी विजिल एप डाउनलोड किया जा सकता है. यह एप दो मिनट का वीडियो व फोटो को सी-विजिल के माध्यम से आदर्श आचार संहिता कोषांग को भेजेगा. इसके बाद आचार संहिता कोषांग आगे की प्रक्रिया शुरू कर देगा.
क्या-क्या शिकायत हो सकती है : समाचार पत्रों व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में झूठे समाचार, चुनाव के दौरान पैसे का वितरण, शराब व ड्रग्स, मुफ्त उपहार, वोटरों को लाने व ले जाने के लिए वाहन, वोटरों को डराने व धमकाने, सांप्रदायिक दोषपूर्ण भाषण, चुनाव के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, पेड न्यूज संबंधित कई शिकायत इस एप के माध्यम से हो सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >