हत्या के नौ दोषियों को उम्र कैद

गिद्दी/‍हजारीबाग : गिद्दी थाना क्षेत्र के मंझिला चुंबा गांव में पंचायत में पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर देने के मामले में कोर्ट में अपना फैसला सुनाया है. तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने नौ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. वहीं 15 हजार रुपये का जुर्माना की सजा मुकर्रर […]

गिद्दी/‍हजारीबाग : गिद्दी थाना क्षेत्र के मंझिला चुंबा गांव में पंचायत में पीट-पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर देने के मामले में कोर्ट में अपना फैसला सुनाया है. तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा ने नौ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. वहीं 15 हजार रुपये का जुर्माना की सजा मुकर्रर की है. सजा पानेवालों में हीरा सिंह, भिखारी साव, लक्ष्मण चौरसिया, जगन साव, फौजदार सिंह, दीपा सिंह, देवराज साव, रघुनंदन साव उर्फ रघु साव, राजकुमार चौरसिया के नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >