ढोल नगाड़ों से हुआ शिष्टमंडल का स्वागत
कटकमसांडी : हजारीबाग में स्वच्छता के क्षेत्र में हुए बेहतर कार्य का अनुसरण अब नाइजीरिया में भी होगा. नाइजीरिया से आये 35 सदस्यीय शिष्टमंडल यहां के स्वच्छता के कार्य को देख प्रभावित हुए. शुक्रवार को शिष्टमंडल ने कटकमदाग प्रखंड स्थित खपरियावां पंचायत का दौरा किया, जहां विधायक प्रतिनिधि अजय साहू समेत ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया.
बारिश की बूंदा-बूंदी के बीच मुखिया मंजू मिश्रा के नेतृत्व में ढोल और नगाड़े की धून पर उनका स्वागत किया गया. स्कूली बच्चों ने मेहमानों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया.
नाइजेरियन टीम के सदस्य खपरियावां पंचायत भवन से पैदल खपरियावां मॉडल स्वस्थ केंद्र और मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे और स्वच्छता समेत अन्य योजनाओं की जानकारी ली. वहीं विदेशी मेहमानों ने मॉडल स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया. टीम के सदस्य झारखंड के ग्रामीण परिवेश से भी अवगत हुए.
बेहतर कार्य के लिए मुखिया मंजू मिश्रा को डीसी रविशंकर शुक्ला, डीडीसी व एवं नाइजेरियन टीम ने मोमेंटो देकर समानित किया. विदेशी मेहमानों ने केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं की प्रशंसा की. कहा: मोदी इज ग्रेट एंड इंडिया इनक्रेडिबल. नाइस कंट्री.मौके पर कटकमदाग सीओ ललन कुमार, कटकमसांडी बीडीओ अखिलेश कुमार, प्रखंड प्रमुख अशोक यादव, मुखिया पति राजकिशोर सावंत, भाजपा मंडल अध्यक्ष कवींद्र यादव, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, आजसू नेता विजय वर्मा, प्रखंड के कनीय अभियंता अरुण कुमार सिंह, नृसिंह मिश्रा, अजय मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, अनुज कुमार आदि उपस्थित थे. इधर, कटकमसांडी प्रखंड के कंचनपुर पंचायत का भी नाजेरियन टीम ने अवलोकन किया.
