चौपारण : प्रतिबंधित मांस लदा वाहन जब्त तस्कर और चालक गिरफ्तार

चौपारण : जीटी रोड स्थित हथिया बाबा के पास शनिवार को मध्य रात पुलिस ने शक के आधार पर एक प्राइवेट वाहन (सफारी) को जब्त किया. जब्त वाहन (जेएच-09के-8689) से पुलिस ने नौ प्लास्टिक के बैग से चार क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है. पुलिस ने तस्कर मो सद्दाम (पिता- मो अब्दुल हकीम) व चालक […]

चौपारण : जीटी रोड स्थित हथिया बाबा के पास शनिवार को मध्य रात पुलिस ने शक के आधार पर एक प्राइवेट वाहन (सफारी) को जब्त किया. जब्त वाहन (जेएच-09के-8689) से पुलिस ने नौ प्लास्टिक के बैग से चार क्विंटल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है.

पुलिस ने तस्कर मो सद्दाम (पिता- मो अब्दुल हकीम) व चालक मो शमीम (पिता- मो सलीम), बारी रोड, कोतवाली थाना, जिला गया (बिहार) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों ने बताया कि वे लोग गया से प्रतिबंधित मांस लेकर पश्चिम बंगाल में तस्करी करने जा रहे थे.

पुलिस बल का नेतृत्व चेकपोस्ट प्रभारी सूरज कुमार मोदी कर रहे थे. श्री मोदी ने बताया कि गश्ती के दौरान देखा गया कि बिहार की ओर से आ रहे एक वाहन (सफारी) पुलिस को देखते तेज गति से भागने का प्रयास किया.
पुलिस ने वाहन का पीछा कर हथिया बाबा के पास गाड़ी को घेर लिया. पुलिस को देखते तस्कर व चालक गाड़ी से कूद कर जंगल की ओर भागने का प्रयास किया. महज पुलिस की बढ़ती दबिश के सामने दोनों अपने आप को सरेंडर कर दिया. श्री मोदी ने बताया कि दोनों पर मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >