Jharkhand : हरली से विवाहिता लापता, थाने में गुमशुदगी की मामला दर्ज

बड़कागांव : हजारीबाग जिला के बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम हरली निवासी शिव कुमार राणा की पत्नी सुनीता देवी 24 नवंबर से लापता है. इस संबंध में बड़कागांव थाना में विवाहिता के भाई घाटो निवासी नितेश कुमार राणा, पिता बीरबल प्रसाद ने आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया गया है […]

बड़कागांव : हजारीबाग जिला के बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम हरली निवासी शिव कुमार राणा की पत्नी सुनीता देवी 24 नवंबर से लापता है. इस संबंध में बड़कागांव थाना में विवाहिता के भाई घाटो निवासी नितेश कुमार राणा, पिता बीरबल प्रसाद ने आवेदन देकर गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है.

आवेदन में बताया गया है कि नितेश की बहन सुनीता देवी का ससुराल वालों के साथ हमेशा झगड़ा होता रहता था. 23 नवंबर को हरली में ससुराल वालों के साथ सुनीता का झगड़ा हुआ. 24 नवंबर की सुबह से वह गायब है. सुनीता की काफी खोजबीन की गयी, लेकिन वह नहीं मिला. इसके बाद बड़कागांव थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >