टाटीझरिया : विवेकानंद विद्या मंदिर के बच्‍चों ने विज्ञान प्रदर्शनी में दिखायी अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा

टाटीझरिया : विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल धरमपुर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता योद्धी प्रसाद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश पाठक, कमल क्लब अध्यक्ष राजू यादव, विद्यालय निदेशक मुकेश कुमार साव ने दीप प्रज्जवलित कर और फीता काटकर किया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों […]

टाटीझरिया : विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल धरमपुर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता योद्धी प्रसाद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश पाठक, कमल क्लब अध्यक्ष राजू यादव, विद्यालय निदेशक मुकेश कुमार साव ने दीप प्रज्जवलित कर और फीता काटकर किया.

इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा बनाये गये विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों एवं अभिभावकों के द्वारा किया गया. इसमें स्वच्छ गांव, बायोगैस, वर्षा के जल संचयन, सौर्य ऊर्जा, जल संरक्षण, पवन चक्की, शौचालय का प्रयोग, ट्रैफिक नियम, ज्वालामुखी, पर्यावरण संरक्षण, कंप्यूटर, स्वच्छ पर्यावरण, स्मार्ट सिटी रोड लाईट, बीज अंकुरण आदि कई स्टॉल लगाये गये थे. इसमें बेहतर करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया.

स्टॉल देखने के बाद मुख्य अतिथि योद्धी प्रसाद यादव ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी मनुष्य जगत के प्रगति में विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक बनेंगे. बीस सूत्री अध्यक्ष मिथिलेश पाठक ने कहा कि इस छोटे कस्बे में बड़े स्कूलों के जैसे कार्यक्रम का आयोजन करवाना काबिलेतारीफ है. बच्चों में संपूर्ण विकास के लिए ऐसी गतिविधियां आवश्यक है.

कमल क्लब अध्यक्ष राजू यादव ने कहा कि यही बच्चें कल के वैज्ञानिक हैं. विद्यालय के निदेशक मुकेश कुमार साव ने कहा कि हमें बच्चों में रचनात्मक खोज की प्रवृत्ति विकसित करनी है. बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित करना उद्देश्य है. छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना है.

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक बब्लू प्रजापति, उप-प्रधानाध्यापक मनीष मिश्रा, शंभु साव, पिंटु साव, देवनारायण सिंह, जैनुल अंसारी, अनुज साव, राजू महली, मिथिलेश प्रसाद, कौलेश्वर साव, संतोष कुमार, प्रकाश यादव, संतोष कुमार, सुभाष प्रतीक, रवि कुमार, जयशंकर पांडेय, रितेश कुमार, सुमित्रा देवी, सविता देवी, सरिता देवी, कंचन कुमारी, पूनम कुमारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >