हजारीबाग : अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की ओर से सोमवार को बड़ा बाजार जैन भवन में महाराजा जरासंध की 5221वीं जयंती मनायी गयी. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी व संचालन जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी ने किया. राष्ट्रीय महामंत्री अजय चंद्रवंशी समेत कई अतिथियों ने संयुक्त रूप कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए. जादूगर रोहित ने लोगों अपनी जादू का खेल दिखाकर रोमांचित किया.
मौके पर अजय चंद्रवंशी ने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों व बुराइयों को दूर करने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है. उन्होंने संगठन को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने पर बल दिया. कहा कि संगठन मजबूत होगा, तभी समाज को राजनीति में हिस्सेदारी मिलेगी.
कार्यक्रम को नवल सिंह, सुधीर चंद्रवंशी, महिला प्रदेश अध्यक्ष रेखा रानी, जगन्नाथ राम, इंदर राम आनंद, हरिदास वर्मा ने अपने विचार रखें. मौके पर रवींद्र वर्मा,राजन वर्मा, राजेश, उत्तम सिंह, दिलीप सिंह, गोविंद, शैलेश, विजय, विश्वनाथ, रवींद्र, सुधीर, इंदरदेव, अरुण, मन्नु, प्रभा, ममता, अमिता, शोभा, सुमा, शारदा, बेबी, रेखा, कोमल, सोनू, पिंटू, रवि, पप्पू, रौशन, अजीत, प्रभु, लखन, नंदकिशोर, विशेषांक समेत कई लोग मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन रवींद्र वर्मा ने किय. इधर, खिरगांव में महाराजा जरासंध की स्थापित प्रतिमा के पास पूजा-अर्चना की गयी.
