फरार युवक-युवती पुलिस पकड़ से बाहर

कटकमसांडी : थाना क्षेत्र के सुलमी गांव से फरार युवक-युवती का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. दोनों 14 मई 2014 से लापता हैं. इस बाबत युवती के पिता ने कटकमसांडी थाना में चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. जिसमें गांव के गोविंद यादव, डालो यादव, डलिया देवी और […]

कटकमसांडी : थाना क्षेत्र के सुलमी गांव से फरार युवक-युवती का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. दोनों 14 मई 2014 से लापता हैं. इस बाबत युवती के पिता ने कटकमसांडी थाना में चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है. जिसमें गांव के गोविंद यादव, डालो यादव, डलिया देवी और हुलास यादव को आरोपी बनाया है. पुलिस ने दो दिन पूर्व युवक के पिता डालो यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है.

जबकि मुख्य आरोपी गोविंद यादव, उसके भाई हुलास,डलिया देवी फरार है. युवती के पिता ने डीएसपी अरविंद कुमार सिंह से पुत्री को खोजने की गुहार लगायी है. कहा है कि पुलिस 24 घंटे के अंदर यदि मेरी पुत्री को बरामद नहीं करती है, तो सड़क जाम कर आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >