हजारीबाग : बार एसोसिएशन चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को की गयी. सभी 62 उम्मीदवारों का पर्चा सही पाया गया. सात पदाधिकारी पद के लिए 35 और नौ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 27 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है. अध्यक्ष पद के लिए जवाहर प्रसाद, किशोरी मोहन प्रसाद, किशोरी मोहन वर्मा, मिथिलेश कुमार सिन्हा, सतीश कुमार सिन्हा, शशिभूषण लाल, शशिकांत ओझा, शिव कुमार उर्फ शिबू के नाम शामिल हैं.
उपाध्यक्ष पद के लिए अरुण प्रभात सिन्हा, भैया संजय कुमार, विनोद कुमार सिंह, दामोदर कुमार सिंह, गौतम चक्रवर्ती, तेज नारायण मिश्रा, महासचिव पद के लिए बख्शी नरेश प्रसाद, भैया उत्तम कुमार, गोवर्धन साव, हीरालाल, महावीर प्रसाद, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, शंभु कुमार, सुमन कुमार सिंह के नाम शामिल हैं. कोषाध्यक्ष पद के लिए दुर्गा प्रसाद जायसवाल, मनीष कुमार सिन्हा और शंभुनाथ अग्रवाल का नाम शामिल है. सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार पांडेय, कालीदास पांडेय, मो इम्तियाज अंसारी, संतोष कुमार ठाकुर, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए आशीष कुमार दुबे, कौलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, ममता कुमारी, संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए दीपक कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार बख्शी ने नामांकन लिया है. कार्यकारिणी में अनुज कुमार राय, अशोक कुमार यादव, भरत कुमार, धमेंद्र कुमार चौधरी, गोपाल उपाध्यक्ष गौर, गौरीशंकर प्रसाद, इंद्र कुमार पंडित, जीतेंद्र कुमार, कमाल अपरोही, कमल गोप, मंजीत कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मो शाह फैसल खान, रीना वर्मा, मुदसर नजर, प्रदीप साव, प्रवीण कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार रंजन, राकेश रंजन, रेणु कुमारी, संगीता सिन्हा, संत कुमार दीक्षित, शिवदत्त कुमार, सुनील कुमार ठाकुर, सुरेश कुमार वर्मा,उत्तम कुमार सिंह, विकास कुमार प्रत्याशी होंगे. चुनाव प्रक्रिया को आगे बढाने के लिए सहयोगी के रूप में अधिवक्ता विजय कुमार सिंह, सुनील कुमार महथा और रंजीत कुमार राणा का नाम शामिल है.
मतदान और परिणाम नौ को: चुनाव पदाधिकारी शिवसेवक सिंह ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गयी है. मतदान नौ अक्तूबर को होगा. इसकी सभी तैयारी पूरी की जा रही है. मतदान और मतगणना संपन्न कराने के लिए 16 अधिवक्ताओं की सेवा ली जायेगी. विधि व्यवस्था के मद्देनजर मतदान के दिन सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि नौ अक्तूबर को ही देर शाम मतगणना शुरू होगा. उसके बाद तुरंत इसका परिणाम भी घोषित कर दिया जायेगा.
अधिवक्ताओं का संपर्क अभियान शुरू
बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क अभियान शुरू कर दिया है. चुनाव को लेकर कोर्ट परिसर में गहमागहमी का माहौल है. प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए हर अधिवक्ता मिलते रहे. अधिवक्ता कल्याण के लिए कार्य करने का वादा भी कर रहे है. वहीं मतदाता प्रत्शायी के अनुभव, कार्य एवं मिलने जुलने का व्यवहार को भी समझना चाह रहे हैं. युवा अधिवक्ता इस चुनाव को लेकर काफी उत्साहित हैं. कई युवा अधिवक्ता अलग अलग पदों के लिए पहली बार चुनाव में उतरे हैं.
