हाल: विष्णुगढ़ के कोरियाटांड़ में डायरिया का प्रकोप, आधा दर्जन ग्रामीण बीमार

विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के सिरंय पंचायत अंतर्गत कोरियाटांड़ गांव में डाइरिया की चपेट में आने से दर्जनों लोग बीमार पड़ गये हैं. बीमारी फैलने के बाद कुछ लोगों को इलाज के लिए विष्णुगढ़ और बागोदर के अस्पतालों में भरती कराया गया है. वहीं कुछ का गांव में ही इलाज चल रहा है. ग्रामीण अपने स्तर से […]

विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के सिरंय पंचायत अंतर्गत कोरियाटांड़ गांव में डाइरिया की चपेट में आने से दर्जनों लोग बीमार पड़ गये हैं. बीमारी फैलने के बाद कुछ लोगों को इलाज के लिए विष्णुगढ़ और बागोदर के अस्पतालों में भरती कराया गया है. वहीं कुछ का गांव में ही इलाज चल रहा है.

ग्रामीण अपने स्तर से ग्रामीणों का इलाज करा रहे हैं. चिकित्सकों की टीम रविवार की देर रात तक गांव नहीं पहुंची थी. ग्रामीण झमन मंडल (25) पिता-होरिल मंडल, प्रदीप कुमार (दो) पिता अशोक मंडल का इलाज विष्णुगढ़ में चल रहा है. वहीं अनिल मंडल, पार्वती देवी, रामेश्वर मंडल का इलाज पाटलावती नर्सिंग होम हरिहरधाम के पास हुआ.
नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम : सिरंय पंचायत के मुखिया राजेंद्र कुमार मंडल ने बताया की डायरिया की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दे दी गयी है, लेकिन कोई भी चिकित्सक गांव नहीं पहुंचे. उन्होंने बताया की गांव के लोग कुएं का पानी पीते हैं. उन्होंने कुओं में ब्लीचिंग पाउडर डालने की मांग की है. उप-प्रमुख सुशील कुमार मंडल ने बताया की पांच छह दिन से लोग डायरिया से पीड़ित हो रहे हैं. बीमार लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है. विष्णुगढ़ प्रखंड प्रमुख अशोक कुमार गुप्ता ने बताया की पूरे प्रखंड के कूप में ब्लीचिंग पाउडर डाला जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >