आइसेक्ट विवि में नि:शुल्क रोजगार मेला कल

हजारीबाग. आइसेक्ट विश्वविद्यालय मटवारी में नि:शुल्क रोजगार मेला तीन अगस्त को लगेगा. इसमें 12वीं, स्नातक तथा अन्य विद्यार्थी शामिल हो सकते है. इसकी जानकारी कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी. यह आयोजन आइसेक्ट तथा एनएसडीसी कौशल विकास योजना के अंतर्गत हो रहा है. डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि यह कार्यक्रम कौशल विकास को बढ़ावा […]

हजारीबाग. आइसेक्ट विश्वविद्यालय मटवारी में नि:शुल्क रोजगार मेला तीन अगस्त को लगेगा. इसमें 12वीं, स्नातक तथा अन्य विद्यार्थी शामिल हो सकते है. इसकी जानकारी कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी.

यह आयोजन आइसेक्ट तथा एनएसडीसी कौशल विकास योजना के अंतर्गत हो रहा है. डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि यह कार्यक्रम कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए किया जा रहा है. रोजगार मेले में भाग लेनेवाले लोग नि:शुल्क पंजीयन दो और तीन अगस्त को करा सकते हैं.

कुलसचिव ने बताया कि आइटी, बीपीओ, उत्पादन, रिटेल, सुरक्षा, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम के अलावा कई कंपनियां इसमें भाग ले रही है. इन कंपनियों द्वारा प्रतिभागियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा. श्री गोविंद ने कहा कि आइसेक्ट का उद्देश्य है कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध करा कर उनके कैरियर को उच्च स्तर पर ले जाना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >