चौपारण : प्रखंड के ग्राम पंचायत चौपारण के ग्राम अांबेडकर नगर में जमनी देवी एवं भंडार कॉलोनी में मेघन रविदास का घर बुधवार की रात ध्वस्त हो गया. घटना के समय सभी लोग घर से बाहर थे.
जमनी ने बताया की काफी बारिश होने के कारण उसके घर के आसपास बरसात का पानी जमा हुआ था, जिससे मिट्टी का घर गिर गया. यही हाल मेघन के साथ भी हुआ है. दोनों लोग बेघर हो गये हैं. मुखिया विनोद सिंह ने सीओ से दोनों परिवारों के लिए मुआवजा की मांग की है.
