हजारीबाग के कई प्रखंडों के लोग िबजली के िलए तरस रहे हैं
हजारीबाग : हजारीबाग जिले में बारिश के कारण बिजली का हाल भी बेहाल है. समय पर व्यवस्था व मरम्मति कार्य नहीं होने से यहां ब्लैक आउट की स्थिति है.
हजारीबाग में बिजली देखनेवाली कंपनी टॉप्स ग्रुप रिस्क इंटलीजेंस, दिल्ली पर बिजली व्यवस्था की जिम्मेवारी है. कंपनी का कोई कार्यालय जिले में नहीं है. स्थिति यह है कि कितने कर्मचारी कंपनी के अधीन काम कर रहे हैं, बिजली विभाग के अफसरों की इसकी जानकारी नहीं है. जनता बिजली संबंधी अपनी समस्याओं को लेकर कहां जायें, यह खुद उन्हें नहीं पता. नतीजा पिछले पांच दिनों से हजारीबाग के कई प्रखंडों के लोग बिजली के लिए तरस रहे हैं. शहरी क्षेत्र में भी 20 घंटे से बिजली नहीं है.
शहर के संत कोलंबा फीडर के अधीन सरदार रोड, ग्वालटोली, सुभाष मार्ग में पिछले 25 घंटे से बिजली नहीं है.
लोहसिंघना, पगमिल, शिवपुरी, शिवदयाल नगर, कुम्हारटोली, हासमिया कॉलोनी क्षेत्र में पिछले 18 घंटा से बिजली बंद है.
फीडर नंबर तीन, दो, जबरा, कोर्रा में भी बिजली की स्थिति कमोवेश यही रही.
बड़कागांव प्रखंड का 33 हजार लाइन 50 घंटों से बंद है. 24 जुलाई की रात नौ बजे लाइन में खराबी आयी थी. बताया जाता है कि डेमोटांड़ से बड़कागांव के बीच कहीं पर गड़बड़ी है.
केरेडारी प्रखंड का 33 हजार लाइन 50 घंटों से बंद है. इस लाइन में भी 24 जुलाई की रात गड़बड़ीआयी थी.
दारू प्रखंड में 48 घंटों से बिजली नहीं है. इस क्षेत्र की लाइन में भी 24 जुलाई को खराबी आयी थी.
टाटीझरिया प्रखंड में 124 घंटे से बिजली बंद है. यहां कवालू सब-स्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है.
सदर प्रखंड के कई हिस्सों में पिछले 48 घंटों से बिजली नहीं है. सखिया, अमनारी, लालपुर चौक, चोरहेत, मरहेता, पौता, भेलवारा, मोरांगी, बभनवै, बोचो, सलैया सहित दो दर्जन गांवों के लोग अंधेरे में हैं.
डेमोटांड इंडस्ट्रियल एरिया में भी बिजली पिछले 20 घंटों से बंद है. रात 2.40 बजे 33 हजार के लाइन में खराबी आयी है.
कटकमसांडी प्रखंड में पिछले 60 घंटों से बिजली नहीं है. फतहा, खुटरा, रेलवे क्रॉसिंग एरिया में 33 हजार लाइन में खराबी आयी है.
पदमा प्रखंड में 20 घंटों से बिजली बंद है. रात आठ बजे 11 केबीए के लाइन में गड़बड़ी आयी.
बरकट्ठा प्रखंड में 36 घंटों से बिजली बंद है. इस क्षेत्र में भी 11 केबीए लाइन में खराबी आयी है.
विष्णुगढ़ में भी बिजली की स्थिति खराब रही. 17 माइल के पास लकड़ी गिरने की वजह से गड़बड़ी आयी थी. खरना में बांस सटने से कई क्षेत्रों की बिजली बंद हो गयी. सुबह चार बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रही.
बिजली सब-स्टेशन और अभियंताओं का मोबाइल बंद
जबरा सब स्टेशन 8674904716, सिंदूर 9471141859, कवालू 9576657726, चौपारण जेई रोहितास कुमार 9431350603, साबिर अंसारी, बरही 9546810403 सहित कई कनीय अभियंताओं का मोबाइल स्वीच ऑफ मिला.
