हजारीबाग : हजारीबाग जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गयी है. जिला के डेढ़ दर्जन लोगों को डीसी रविशंकर शुक्ला के कोर्ट ने जिलाबदर किया है. इनमें से एक को 15 दिन के लिए, जबकि शेष को एक माह के लिए जिलाबदर किया गया है. एसपी अनूप बिरथरे द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में डीसी श्री शुक्ला ने सुनवाई करते हुए कार्रवाई की.
इन्हें किया गया जिलाबदर: हजारीबाग सदर थाना क्षेत्र के कुरैशी मुहल्ला निवासी मुर्शरफ कुरैशी, कलाम कुरैशी, अफसर कुरैशी, अख्तर कुरैशी, लड्डन कुरैशी, बबलू कुरैशी, असगर कुरैशी, असलम कुरैशी, हाजी निजाम कुरैशी, इस्माइल कुरैशी, सरफराज कुरैशी, इसराइल कुरैशी को जिला बदर किया गया है. वहीं पदमा थाना क्षेत्र के अशोक मेहता, अरविंद मेहता, सुभाष पासवान, बरकट्ठा के महबूब आलम, मनीर मियां उर्फ मनीरुद्दीन एवं हनीफ मियां को जिलाबदर किया गया है. सरफराज कुरैशी को 15 दिनों के लिए जिलाबदर किया गया है. सरफराज कुरैशी को छोड़ बाकी को 22 अगस्त तक जिलाबदर किया गया है. इन लोगों के खिलाफ झारखंड अपराध अधिनियम 2002 की धारा-तीन के तहत कार्रवाई की गयी है.
