हजारीबाग में सड़क हादसा, 6 की दर्दनाक मौत

Hazaribagh News: हजारीबाग के चौपारण में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है. दो ट्रकों के बीच में कार फंस गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

हजारीबाग से जय नारायण की रिपोर्ट

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण स्थित दानुवा घाटी में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था.

शादी में जा रहा था परिवार, रास्ते में हुआ हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, परिवार शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, शवों के टुकड़े तक बिखर गए थे और कई शवों की पहचान करना भी मुश्किल हो गया था. 

पुलिस मौके पर पहुंची 

मृतकों में तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. 

पुलिस जांच में जुटी 

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और घाटी के खतरनाक मोड़ को हादसे की वजह माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग

इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >