कामडारा में युवक की गला रेत कर की हत्या

खाना खाकर घर से निकला था, खेत में पड़ा मिला उसका शव

कामडारा. कामडारा थाना अंतर्गत मुरुमकेला ठेंगाटोली में 34 वर्षीय तेलेस्फोर केरकेट्टा , पिता- स्व फ्रांसिस केरकेट्टा की हत्या अज्ञात अपराधियों ने तेज धारदार हथियार से गला रेत कर कर दी. उसका शव एक खेत में पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि तेलेस्फोर केरकेट्टा शराब अधिक पीता था. नशा में वह किसी से भी उलझ जाता था व लड़ाई-झगड़ा भी करता था. वह हमेशा इधर-उधर घूमते रहता था. कभी मां के घर, तो कभी बहन के घर में रहता था. उसकी मां कैची मोड़ गोविंदपुर के होटल में काम करती है. छह अक्तूबर को अपनी मां के पास था, फिर सुबह में बहन के गांव लापा में जाकर खाना खाकर घर से निकला. इसके बाद उसकी हत्या हो गयी. इधर, परिजनों को संदेह है कि अज्ञात अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है. कामडारा थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. आशंका जतायी जा रही है कि शराब के नशे में खाने-पीने के विवाद के बाद तेलेस्फोर केरकेट्टा की हत्या हुई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >