बस की चपेट में आने से युवक की अंगुली कटी, सीसीटीवी फुटेज से जांच की मांग

गुमला में बस की चपेट में आने से एक युवक की उंगली कट गई. पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषी बस चालक पर कार्रवाई की मांग की है.

गुमला. यात्री बस से दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने गुमला थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पीड़ित ने दुर्घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने और उसे केस रिकॉर्ड में शामिल करने का अनुरोध किया है.

आवेदन में पीड़ित सर्वेश्वर लोहरा ने कहा है कि वे 13 जुलाई 2026 को करीब 10 बजे सुबह कहीं जाने के क्रम में बस ने उसे चपेट में ले लिया जिससे वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना में उसके बाएं हाथ की एक अंगुली कट गयी.

जबकि हाथ में गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला ले जाया गया. पुलिस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज से जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >