गुमला में होटल से लौट रहे युवक के साथ मारपीट, रिम्स में भर्ती

गुमला के ज्योति नगर निवासी विक्रम यादव के साथ होटल से लौटते समय मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल युवक को रिम्स में भर्ती कराया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।

गुमला. गुमला के ज्योति नगर निवासी सुमित्रा देवी ने अपने पुत्र के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में संदीप बाखला समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में सुमित्रा देवी ने बताया है कि सात अगस्त की रात उनका पुत्र विक्रम यादव पालकोट रोड स्थित विकास होटल में खाना खाने गया था. खाना खाने के बाद वह वापस घर लौट रहा था. इस दौरान रास्ते में संदीप बाखला और उसके एक साथी ने विक्रम के साथ मारपीट शुरू कर दी.

युवक रिम्स में भर्ती

मारपीट में विक्रम यादव को गंभीर चोट लगी. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज कराया गया. सुमित्रा देवी ने घटना को लेकर गुमला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पुलिस से पूरे मामले की जांच करने तथा आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >