गुमला में फर्जी नंबर लगाकर बुलेट चला रहा युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

गुमला पुलिस ने सिसई थाना क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बुलेट बाइक चलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

गुमला: जिले में पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बुलेट बाइक चलाने के आरोप में सिसई थाना क्षेत्र के पोड़हा निवासी प्रियांशु कुमार को पकड़ा है. पुलिस उसके पास से बरामद बुलेट बाइक की जांच करने के साथ ही उससे पूछताछ कर रही है.

जांच के दौरान बाइक में लगा नंबर संदिग्ध पाया

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बुलेट बाइक में फर्जी नंबर लगाकर उसका इस्तेमाल कर रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रियांशु कुमार को पकड़ा. जांच के दौरान बाइक में लगा नंबर संदिग्ध पाया गया.

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस युवक से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने बाइक में फर्जी नंबर क्यों लगाया था और इस बाइक का वास्तविक नंबर क्या है. पुलिस बाइक के कागजात और नंबर प्लेट की भी जांच कर रही है. मामले में जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >