प्रेम विवाह का विरोध करने पर छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

गुमला थाना के बेला गांव की घटना, प्राथमिकी दर्ज

गुमला.

गुमला थाना के बेला गांव में मंगलवार को ईश्वर खड़िया ने अपने बड़े भाई बुधेश्वर खड़िया की तेज हथियार से काट कर हत्या कर दी. ईश्वर ने प्रेम विवाह किया है, जिसका बड़ा भाई बुधेश्वर ने विरोध किया था. इस गुस्से में ईश्वर ने बुधेश्वर की हत्या कर दी. मृतक की पत्नी धनिया देवी के बयान पर गुमला पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. धनिया देवी ने बताया कि मंगलवार की सुबह उसके बेटे ने कहा कि वह आम खायेगा. इसलिए वह अपने पांच वर्षीय बेटे को आम खिलाने के लिए बगीचा ले गयी. इसके बाद जब वह वापस घर आयी, तो अपने पति बुधेश्वर को आंगन में मृत पाया. धनिया ने कहा है कि उसके देवर ईश्वर खड़िया ने अपने भाई बुधेश्वर खड़िया की हत्या की है. क्योंकि कुछ दिनों पहले ईश्वर ने प्रेम विवाह किया था, जिसका बुधेश्वर ने विरोध किया था. इसको लेकर दोनों में विवाद भी हुआ था. इसके बाद मंगलवार को पुन: विवाद होने पर ईश्वर ने बुधेश्वर की हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >