योग हर बीमारियों का उपचार है : अध्यक्ष

बिरसा मुंडा एग्रो पार्क गुमला में योग परिवार गुमला का स्थापना दिवस मनाया गया.

गुमला

बिरसा मुंडा एग्रो पार्क गुमला में योग परिवार गुमला का स्थापना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेस क्लब गुमला के अध्यक्ष उपेश कुमार पांडे, विशिष्ट अतिथि पत्रकार सह महासचिव दुर्जय पासवान एवं कोषाध्यक्ष दीपक राम काजू थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता योग परिवार के अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने की. श्री जायसवाल ने कहा कि योग परिवार की स्थापना 22 फरवरी 2022 को की गयी. तब से आज तक बिना कभी विराम लिए अनवरत योग परिवार के सभी सदस्य योग अभ्यास कर रहे हैं. आज का दिन हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. क्योंकि आज के दिन हम लोगों ने योग परिवार की स्थापना की थी. योग परिवार के सचिव सह योग शिक्षक संजय साहू ने कहा कि योग एक मेडिसिन है जो प्रतिदिन न्यूनतम एक घंटा लेनी चाहिए. इससे बीमारी आने का भय न्यूनतम हो जाता है. योग परिवार के कोषाध्यक्ष शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि गुमला में योग परिवार अपना एक विशिष्ट स्थान रखता है. सैकड़ों की संख्या में लोग प्रतिदिन एग्रो पार्क में योग परिवार के सानिध्य में योग कर रहे हैं. प्रेस क्लब के अध्यक्ष उपेश कुमार पांडेय ने कहा कि योग हर बीमारियों का उपचार है. जो नियमित योग करते हैं. उन्हें दवा की जरूरत नहीं पड़ती है. इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों को शॉल, बुक व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन संतोष झा ने किया. मौके पर संतोष झा, संजय कुमार सिंह, बैजनाथ प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद साहू, संजीव कुमार, गुलाब चंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश साहू, शिवकुमार लाल, जयकांत राय, रणधीर वर्मा, विशाल कुमार बिट्टू, कृष्णा सोनी, सुदामा बड़ाइक, ब्रजमोहन सिंह, सतीश बड़ाइक, शिव प्रसाद चौधरी, सतेंद्र गुप्ता, लाल बाबू, शशि किरण जयसवाल, अनुराधा प्रसाद, रेणु देवी, जयश्री बड़ाइक, कांति देवी, राजलक्ष्मी लकड़ा, रीता लाल, रेखा देवी, रविंदर कौर, सरिता देवी, आरती सोनी सहित योग परिवार के सदस्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >