वाह रे व्यवस्था, 12 बच्चों में दो शिक्षक

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाकुटोली मे पढ़ने वाले बच्चों की संख्या घटते जा रही है.

3 गुम 38 में मात्र इतने ही बच्चे आते हैं कामडारा. उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाकुटोली मे पढ़ने वाले बच्चों की संख्या घटते जा रही है. इस बात का खुलासा गुरुवार को कामडारा के बीपीओ लाल चंद्रशेखर नाथ शाहदेव द्वारा स्कूल के औचक निरीक्षण से हुआ. जानकारी के मुताबिक प्रखंड मुख्यालय से महज दो किमी की दूरी पर अवस्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बाकुटोली मे वर्ग प्रथम से लेकर कक्षा पांचवीं तक की पढ़ाई होती है. इस विद्यालय में नामांकित बच्चों की संख्या 12 है. जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के लिये दो पारा शिक्षक बुधेश्वर साहू और हीरामनी सुरीन को प्रतिनियुक्त किये गये हैं. इधर गुरुवार को दिन के लगभग दो बजे के आसपास कामडारा के बीपीओ चंद्रशेखर नाथ शाहदेव निरीक्षण के लिये जैसे ही विद्यालय के अंदर पहुंचे तो देखने को मिला कि विद्यालय के बरामदे पर बैठी एक शिक्षिका बाहर कुर्सी में बैठकर गहरी निंद्रा में लीन थी. वहीं अंदर एक कमरे मे नौ बच्चे बैठे हुए थे. जिसमें से कुछ पढ़ रहे थे तो कोई खेल रहे थे. विद्यालय के अंदर चाऱों ओर से बनी साढ़े छह फीट की चारदीवारी के अंदर काफी संख्या में मुर्गी व चूजे इधर उधर घूम रहे हैं. विद्यालय भवन के अंदर पुराने किचन शेड में मुर्गी रखने की जगह नजर आयी. जिसे देख बीपीओ काफी नाराज दिखे. इसके अलावा विद्यालय के अन्य कमरों की स्थिति काफी जर्जर है. स्कूल में 12 बच्चों को पढ़ाने के लिए लाखों रुपये खर्च की जा रही है. परंतु शिक्षकों की लापरवाही व मनमानी के कारण बच्चों की अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है. जिसके कारण विद्यालय में अब बच्चों की संख्या घटते जा रही है. इधर बीपीओ ने कहा कि यह गंभीर विषय है. उक्त पूरे मामले की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >