योजनाओं में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें : किरण बाड़ा

जिला परिषद गुमला की बैठक

गुमला. जिला परिषद गुमला की बैठक बुधवार को परिषद सभागार में जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गुमला जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गयी. पशुपालन विभाग अंतर्गत पशुधन बीमा लाभ, कृषि विभाग द्वारा केसीसी, धान अधिप्राप्ति व फसल बीमा योजना, जिला उद्योग केंद्र द्वारा पीएमइजीपी व पीएमएफएमइ योजना, जिला कल्याण द्वारा छात्रवृत्ति वितरण, उद्यान विभाग की प्राकृतिक खेती, मधुमक्खी पालन व बागवानी योजनाओं की प्रगति, मत्स्य बीज डैम स्टॉकिंग, राशन कार्ड सत्यापन, हर घर नल जल योजना, लघु सिंचाई योजनाएं, शिक्षा विभाग द्वारा पीटीएम आयोजन, आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति, श्रमिक निबंधन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं व कंबल वितरण की समीक्षा की गयी. साथ ही स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत डॉक्टरों की उपलब्धता, आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति, स्वास्थ्य अधोसंरचना से जुड़े विषयों पर चर्चा की गयी. जिला परिषद से संबंधित विषयों पर निर्णय लेते हुए परिसंपत्तियों के प्रबंधन, बिरसा मुंडा एग्रो पार्क में कराये गये कार्यों की गुणवत्ता जांच, संविदा व दैनिक कर्मियों के मानदेय में वृद्धि, विभिन्न मरम्मति व निर्माण कार्यों की स्वीकृति तथा सिसई बाजारटांड़ मार्केट कॉम्पलेक्स की दुकान आवंटन से संबंधित निर्णयों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी. जिप अध्यक्ष किरण माला बाड़ा ने सभी विभागों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. बैठक में उपविकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी, सिविल सर्जन डॉक्टर शंभूनाथ चौधरी, जिला परिषद पदाधिकारी सह जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार रजक, जिला अभियंता सह कार्यपालक अभियंता बलि उरांव सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >