कबाड़ महोत्सव का कमाल: गुमला में खराब टायरों से बनाये गये डिवाइडर से बढ़ा शहर का सौंदर्य

गुमला शहर के पटेल चौक के पास रंग-बिरंगा डिवाइडर लोगों को आकर्षित कर रहा है. पटेल चौक के पास स्क्रैप पाइपों की मदद से पर्यावरण वाटिका का निर्माण किया गया है. विश्व पर्यावरण दिवस पर तैयार हुई इस वाटिका में विभिन्न प्रकार के पर्यावरणीय हितैषी पौधे लगाये जा रहे हैं.

गुमला, दुर्जय पासवान : कबाड़ (बेकार सामग्री) से गुमला की सुंदरता बढ़ गयी है. गाड़ी चलाने के बाद जो टायर बेकार फेंका हुआ था. उन टायरों से गुमला शहर के पटेल चौक के समीप डिवाइडर बनाया गया है. कबाड़ महोत्सव ने गुमला के लोगों के बेकार सामग्रियों के उपयोग करने के तौर-तरीके सीखा दिये हैं. इस मुहिम के तहत गुमला नगर परिषद व गुमला के कुछ लोगों की पहल से बेकार टायरों को सजावट की वस्तु बना दी गयी.

स्क्रैप पाइप से किया पर्यावरण वाटिका का निर्माण

शहर के पटेल चौक के पास रंग-बिरंगा डिवाइडर लोगों को आकर्षित कर रहा है. पटेल चौक के पास स्क्रैप पाइपों की मदद से पर्यावरण वाटिका का निर्माण किया गया है. विश्व पर्यावरण दिवस पर तैयार हुई इस वाटिका में विभिन्न प्रकार के पर्यावरणीय हितैषी पौधे लगाये जा रहे हैं.

गुमला को क्रमबद्ध तरीके से सजाने-संवारने की जरूरत

उपायुक्त सुशांत गौरव ने कहा कि गुमला को क्रमबद्ध तरीके से सजाने-संवारने की जरूरत है. इस कार्य में शहर के लोग जिला प्रशासन व नगर परिषद का अपेक्षित सहयोग करें. प्रशासन चाहता है कि गुमला सुंदर शहर बने. इसके लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है. इसमें आम जनता का भी सहयोग मिल रहा है.

गुमला में बनेगा झारखंड का पहला रीसाइकल पार्क

नगर परिषद के प्रशासक संजय कुमार ने कहा है कि पटेल चौक में बने पर्यावरण वाटिका को रीसाइकल पार्क के रूप में विकसित किया किये जाने की योजना है, जो संभवत: राज्य का पहला रीसाइकल पार्क होगा. बताया कि पटेल चौक के पास जिस इलाके में दिन भर लोग गंदगी फैलाते थे. उस इलाके को अब खूबसूरत बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया है.

Also Read: झारखंड की खूबसूरती के कायल हुए विदेशी मेहमान, कहा- यहां का सौंदर्य आकर्षित करनेवाला, इन चीजों में दिखायी रूचि

लोगों की मदद से बनायेंगे स्वच्छ गुमला, सुंदर गुमला

उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की सहायता से स्वच्छ गुमला, सुंदर गुमला बनाने के लिए नगर परिषद ईमानदारी से प्रयास कर रहा है. अपर समाहर्ता सुधीर गुप्ता ने कहा कि नगर परिषद के कार्य धरातल में उतरते देख खुशी हो रही है. उन्होंने शहर के लोगों से इसे सजाने-संवारने में आवश्यक सहयोग देने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >