बिशुनपुर में महिला मंडली ने की शिव चर्चा, भजन-कीर्तन से गूंजा माहौल

बिशुनपुर में महिला मंडली ने शिव चर्चा का आयोजन कर भक्ति का संदेश दिया। भजन-कीर्तन और शिव महिमा के जरिए समाज में प्रेम और शांति का संकल्प लिया गया।

बिशुनपुर, गुमला : महिला मंडली बिशुनपुर की महिलाओं ने बुधवार को राधिका देवी के मकान में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शिव चर्चा का आयोजन किया. इस दौरान महिलाओं ने भगवान शिव की आराधना करते हुए भजन-कीर्तन और शिव महिमा का गुणगान किया. आसपास की महिलाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और सामूहिक रूप से शिव का स्मरण किया.

अलग-अलग घरों में होती है शिव चर्चा

शिव चर्चा की अगुवाई कर रहीं संगीता देवी ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से निरंतर चला आ रहा है. महिला मंडलियों द्वारा बारी-बारी से अलग-अलग घरों में पहुंचकर शिव चर्चा की जाती है. इससे महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने के साथ धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बनाने का अवसर मिलता है.

शिव चर्चा में महिलाओं ने भगवान शिव के संदेशों और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों पर चर्चा की. साथ ही समाज में प्रेम, शांति, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया. आयोजन के अंत में भगवान शिव की आरती की गयी और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >