रायडीह में महिलाओं को जलवायु परिवर्तन के असर से किया गया जागरूक

रायडीह में सिनी संस्था द्वारा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और समाधानों पर महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जानें इसके मुख्य बिंदु।

रायडीह (गुमला). रायडीह प्रखंड के कुड़ोछतरपुर पंचायत के राजस्व ग्राम स्थित सामुदायिक भवन में चाइल्ड इन नीड इंस्टीट्यूट (सिनी) की ओर से जलवायु परिवर्तन को लेकर महिलाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों, इसके प्रभाव और स्थानीय स्तर पर इससे निपटने के उपायों पर चर्चा की गयी.

महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा असर

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को बताया गया कि बदलते मौसम, बढ़ती गर्मी और अनियमित बारिश का असर लोगों के स्वास्थ्य, पोषण, अर्थव्यवस्था और स्वच्छता पर पड़ रहा है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: गुमला में फिल्मी ड्रामा: साली बोली- जीजा ने की कोर्ट मैरिज, पति बोला- दोनों को रखूंगा साथ

उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल

महिलाओं को जलवायु परिवर्तन के कारण होने वाले बदलावों और उनसे बचाव के तरीकों की जानकारी दी गयी. साथ ही स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदलने और उपलब्ध संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करने के उपायों पर भी चर्चा की गयी.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में मिली मानव तस्करी की शिकार किशोरी, पालकोट पुलिस ने बरामद कर गुमला पहुंचाया

प्रयासों से कम किया जा सकता है असर

कार्यक्रम में कहा गया कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए केवल बड़े स्तर पर प्रयास जरूरी नहीं हैं. गांव स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास और सामूहिक भागीदारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. महिलाओं से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु अनुकूल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गयी.

कार्यक्रम में खुर्शीद आलम, राखी कुमारी, सरोज देवी, दिव्या उरांव और करिश्मा प्रवीण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >