पति से विवाद के बाद महिला ने लगायी फांसी

पति से विवाद के बाद महिला ने लगायी फांसी

सिसई. सिसई थानाके पंडरिया पहाड़टोली गांव में 22 वर्षीय महिला ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान अंजली कुल्लू (पति- रोहित टोप्पो) के रूप में हुई है. पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार अंजली कुल्लू का करीब एक वर्ष पूर्व रोहित टोप्पो के साथ प्रेम-प्रसंग हुआ था. इसके बाद दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे. दोनों की एक साल की एक बेटी भी है. बताया जाता है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा था. पति रोहित टोप्पो घाघरा में रहता है, जबकि अंजली अधिकतर समय अपने मायके पंडरिया पहाड़टोली में रहती थी. परिजनों के अनुसार बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी. घटना के समय अंजली की छोटी बहन मंईयां सम्मान योजना से संबंधित कार्य के लिए बाहर गयी थी और उसकी मां बच्ची को घुमाने घर से निकली थी. इस दौरान घर में अकेले होने का फायदा उठा कर अंजली ने तौलिया के सहारे फंदा बना कर अपनी जान दे दी. जब परिजन घर लौटे, तो उसे फंदे से लटका देख दंग रह गये. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घटना ने एक साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >