करंट की चपेट में आयी महिला, मौत

सिसई की घटना

सिसई.

पुसो थाना के घाघरा पानटोली गांव में सिंचाई के लिए बिछाये गये बिजली तार के संपर्क में आने से उतनी पुतुन देवी (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंच कर शव को कब्जे में कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. जानकारी के अनुसार गांव के एक किसान बिजली के तार को जमीन में बिछा कर सिंचाई के लिए 500 मीटर दूर अपने खेत के कुआं तक ले गया था. इस बीच मृतका कुछ काम से खेत में जा रही थी, तभी उसका पैर बिजली तार के नीचे आ गया और बिजली करंट की चपेट में आकर वह गिर कर छटपटाने लगी. आसपास किसी व्यक्ति के नहीं होने से उसे बचाव नहीं मिल पाया और तड़प-तड़प कर मौके पर ही दम तोड़ दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >