करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

बसिया थाना के नारेकेला गांव में घटी घटना

बसिया. बसिया थाना के नारेकेला गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से प्रेमावती देवी (40) की घटनास्थल पर मौत हो गयी, जबकि बचाव के लिए गये लखन बड़ाइक (35) घायल हो गया. जानकारी के अनुसार नारेकेला गांव में नदी से पटवन के लिए बिजली संचालित मोटर लगा कर कई लोग खेतीबारी करते हैं. उन्हीं में किसी द्वारा नदी के समीप मोटर लगाया गया था. इस दौरान नदी में विद्युत प्रवाहित हो गयी थी. शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे प्रेमावती देवी नदी में नहाने गयी थी. इस दौरान करंट की चपेट में आ गयी. चिल्लाने की आवाज सुन कर बगल में ही खेत में काम कर रहा लखन बड़ाइक वहां पहुंच कर बचाने की कोशिश करने लगा, जिससे वह भी घायल हो गया. इसके बाद किसी ने तार को खींच कर वहां से हटाया. आनन- फानन में दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रेमावती को मृत घोषित कर दिया. घायल लखन बड़ाइक का इलाज रेफरल अस्पताल बसिया में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते बसिया पुलिस ने रेफरल अस्पताल पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >