डायन प्रथा पूरी तरह अंधविश्वास, इससे बचें : एसआई

गुमला में डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहने और वैज्ञानिक सोच अपनाने की सलाह दी।

गुमला. डालसा गुमला व गुमला थाना के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को मुरकुंडा पंचायत के ग्राम कोटेंगसेरा में डायन प्रथा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान में ग्रामीणों को अंधविश्वास से दूर रहने, वैज्ञानिक सोच अपनाने व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया गया. एसआइ गौतम वर्मा, एसआइ बबीता कुमारी, एएसआइ सुषमा लोलांति खेस, पीएलवी प्रेम कुमार साह, राजेश सिंह, अंजनी देवी, जगसेनी देवी, परवेज अंसारी व उपमुखिया शिव दयाल साहू समेत अन्य मौजूद थे.

एसआइ बबीता कुमारी ने कहा है कि डायन प्रथा पूरी तरह अंधविश्वास है, जिससे स्वयं बचने और समाज को भी बचाने की जरूरत है. कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए अंधविश्वास फैला कर समाज में नफरत का माहौल पैदा करते हैं, जिससे निर्दोष लोगों को डायन बताकर प्रताड़ित किया जाता है. एसआइ गौतम वर्मा ने कहा कि सरकार समाज के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए. कहा कि समाज में डायन प्रथा जैसी मान्यताओं का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और इसके नाम पर किसी व्यक्ति को प्रताड़ित करना कानूनन अपराध है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Durjay paswan

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >