गुमला में जंगली हाथी का उत्पात, कॉलेज के किचन, दीवार व घर को तोड़ा

अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड से जंगली हाथी को भगाये जाने के बाद अब हाथियों का झुंड चैनपुर प्रखंड में घुस गया. चैनपुर में घुसते ही हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया

अलबर्ट एक्का जारी प्रखंड से जंगली हाथी को भगाये जाने के बाद अब हाथियों का झुंड चैनपुर प्रखंड में घुस गया. चैनपुर में घुसते ही हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है. प्रखंड के परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में रात को लगभग एक बजे हाथियों ने अपना कहर बरपाया. जहां किचन रूम को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया.

जगह-जगह घेराबंदी को भी तोड़ दिया. वहीं कॉलेज के बड़े गेट को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. रात में एचएम फादर इनोसेंट सहित वहां उपस्थित सभी लोगों ने कॉलेज में रखे हुए टायर को जला कर हाथी को भगाने का काम किया. लोगों ने बताया कि रात एक बजे हाथी कॉलेज परिसर में पहुंचे. जहां गेट को तोड़ते हुए पूरे कैंपस को तहस-नहस कर दिया. उसे हम लोगों ने भगाने के लिए टायर जलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >