जंगली सुकरों का आतंक, 10 एकड़ खेत में लगे मक्का फसल को बरबाद किया

डुमरी के मिरचाई पाठ गांव में जंगली सुकरों के झुंड ने 10 एकड़ मक्के की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया. किसानों ने प्रशासन से मुआवजे और सुरक्षा की मांग की है.

डुमरी. प्रखंड के करनी पंचायत अंतर्गत मिरचाई पाठ गांव में जंगली सुकरों के आतंक से किसान परेशान हैं. जंगली सुकरों के झुंड ने करीब 10 एकड़ खेत में लगे मक्के की फसल को रौंदकर बरबाद कर दिया. फसल बरबाद होने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. किसानों का कहना है कि खेती ही उनकी आय का प्रमुख साधन है, ऐसे में तैयार होती फसल के नष्ट हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है.

पीड़ित किसान मुन्ना यादव, अशोक यादव, लालेश्वर यादव, राजदेव यादव समेत अन्य किसानों ने बताया कि बड़ी मेहनत और खर्च कर मक्के की खेती की थी. अब फसल तैयार हो रहा था. अच्छी फसल की उम्मीद थी, लेकिन जंगली सुकरों ने खेतों में घुसकर फसल को तहस-नहस कर दिया.

किसानों ने कहा कि रात के समय जंगली सुकरों से फसल बचाने के लिए खेतों की रखवाली करना भी मुश्किल हो रहा है. लगातार फसल नुकसान होने से खेती करना घाटे का सौदा साबित हो रहा है. किसानों ने प्रशासन और वन विभाग से खेतों का निरीक्षण कर फसल नुकसान का आकलन कराने तथा उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही जंगली सुकरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >