गुमला. नगर परिषद गुमला के वार्ड नंबर-12 स्थित सामुदायिक भवन आज खंडहर में तब्दील हो चुका है. करीब 15 वर्ष पूर्व चेटर स्थित सूर्य मंदिर के सामने इस भवन का निर्माण किया गया था. इस भवन में वार्ड के विकास की रूपरेखा तैयार की जाती थी. कई सरकारी व स्थानीय कार्यक्रमों के साथ-साथ बैठकों का आयोजन भी यहीं होता था. नगरपालिका चुनाव के दौरान इस भवन को मतदान केंद्र के रूप में उपयोग किया जाता था. वर्तमान में भवन जर्जर अवस्था में बेकार पड़ी है. वार्ड में सामुदायिक भवन के अभाव से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों का कहना है कि भवन के सुचारू रहने पर यहां सामाजिक, सांस्कृतिक व पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित होते थे. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए शादी-विवाह जैसे आयोजनों के लिए यह भवन काफी उपयोगी था. इस संबंध में निवर्तमान पार्षद दिलीप कुमार भगत ने बताया कि वर्षों पहले बना यह भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है. उन्होंने वार्ड में एक नये वार्ड विकास केंद्र की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसके लिए वे प्रयासरत हैं.
कभी होती थी वोटिंग, अब बना खंडहर

कभी होती थी वोटिंग, अब बना खंडहर
Copied link
सामुदायिक भवन बदहाली का शिकार, विकास केंद्र की उठी मांग