गुमला. गुमला शहर के माहेश्वरी धर्मशाला में विश्वकर्मा समाज गुमला एवं सिमडेगा का वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में समाज की एकजुटता, शिक्षा, युवाओं के कौशल विकास और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने जैसे विषयों पर चर्चा हुई. साथ ही गुमला में निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का संकल्प लिया गया.
शिक्षा और कौशल विकास को प्राथमिकता
जिला अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने कहा कि संगठित समाज ही विकास की दिशा में आगे बढ़ सकता है. उन्होंने शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास को प्राथमिकता देने की बात कही. उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन विश्वकर्मा मंदिर समाज की पहचान, गौरव और एकता का प्रतीक बनेगा. उन्होंने समाज के लोगों से मंदिर निर्माण में हरसंभव सहयोग करने की अपील की. इस पर सम्मेलन में मौजूद प्रतिनिधियों ने एकजुटता के साथ समर्थन जताया. सम्मेलन में अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
बच्चों ने प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
सम्मेलन के दौरान बच्चों के लिए बकेट गेम, चित्रकला, भाषण और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ कुमार, शोभित, हर्ष, ईशान राज, आस्था, प्रांजल, प्रथा, पावनी, सौम्या, इशिका रानी और सृष्टि को प्रियांशु स्टील एवं मोबाइल स्टोर की ओर से पुरस्कृत किया गया.
ये भी पढ़ें: दो नाबालिग सहेलियां लापता, परिजनों ने कहा- शादी की नीयत से दोनों को ले गए युवक; के दर्ज
विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधि
सम्मेलन में रांची, चतरा, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, लोहरदगा, रामगढ़ और खलारी समेत राज्य के विभिन्न जिलों से समाज के प्रतिनिधि पहुंचे. इनमें प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा, महासचिव मनोज विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, कार्तिक विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, जलाल विश्वकर्मा, रामेश्वर विश्वकर्मा, चेतरालाल विश्वकर्मा, प्रकाश विश्वकर्मा, सुशील शर्मा, भगवान विश्वकर्मा, योगेंद्र विश्वकर्मा, दीपक कर्मकार, अमरेश विश्वकर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, ऋषि विश्वकर्मा और विनोद विश्वकर्मा समेत कई लोग शामिल हुए.
मौके पर महिला समिति की सदस्य भी शामिल
मौके पर गुमला जिला समिति के मुख्य संरक्षक अजय विश्वकर्मा, संरक्षक जय मंगल विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा, बंधन विश्वकर्मा, अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष लक्ष्मी विश्वकर्मा, सचिव विनोद विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा और न्यास समिति के सचिव अजीत विश्वकर्मा समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. महिला समिति की अध्यक्ष शोभा कर्मकार के अलावा सीमा विश्वकर्मा, कंचन विश्वकर्मा, सुषमा विश्वकर्मा, सोनी विश्वकर्मा और ममता विश्वकर्मा भी सम्मेलन में उपस्थित थीं.
