अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत, एक घायल

गुमला. पालकोट प्रखंड में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया. मृतक की पहचान बघिमा पाहनटोली निवासी तुरिया किंडो (28) के रूप में हुई है, जबकि विमल किंडो (28) घायल है. घायल विमल किंडो ने बताया कि वह और उसका दोस्त तुरिया किंडो शुक्रवार की रात 12.20 बजे बाइक (जेएच-07एम-8010) से बघिमा पाहनटोली से ढीरौली जामटोली मेहमानी में गये थे, वहां से वापस अपने गांव लौटने के दौरान कसीरा अंबाटोली के समीप एक अज्ञात वाहन ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे में बाइक के पीछे बैठे तुरिया किंडो को गंभीर चोटें लगी, जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं बाइक चला रहे विमल किंडो घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलने पर शुक्रवार को सदर थाना के एसआइ अरविंद कुमार ने बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान व दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >