एएसआइ ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर की आत्महत्या

एएसआइ ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर की आत्महत्या

घाघरा. गुमला जिला अंतर्गत घाघरा थाना के बियार बरटोली निवासी एएसआइ सुमन तिर्की ने राजगीर थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में अपने ही सर्विस रिवाल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली. सुमन तिर्की पिछले एक वर्ष से राजगीर थाना में डायल 112 आपातकालीन सेवा में तैनात थे. घटना की जानकारी मिलते वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए बुलाया. राजगीर के डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हो रहा है. फिलहाल घटना की जांच की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ भेज दिया है. सूचना मिलते मृतक के छोटे भाई जॉन आजाद तिर्की (सीआरपीएफ जवान) राजगीर के लिए रवाना हो गये हैं. सुमन तिर्की का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था, जबकि उनके माता-पिता का देहांत पहले ही हो चुका है.

प्रशासन से सहयोग करने की मांग

गुमला. गुमला में बाल अधिकारों की सुरक्षा व बाल विवाह को समाप्त करने के लिए काम कर रहे नागरिक समाज संगठन लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान ने जिलाधिकारी को सौंपे गये एक ज्ञापन में जिले में दीवाली पर्व से लेकर 26 जनवरी तक बाल विवाह के खिलाफ एक सघन व व्यापक अभियान चलाने में सहयोग मांगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >