घर लौट रहे दो युवक बाइक दुर्घटना में घायल, सदर अस्पताल रेफर

डुमरी के बेरी पेट्रोल पंप के पास बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

डुमरी़. डुमरी़ थाना क्षेत्र के बेरी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये़ दोनों युवक डुमरी से अपने घर बर्वेनगर, चैनपुर लौट रहे थे.

घायल युवकों की पहचान लजरुस खलखो और शमशेर हजाम के रूप में हुई़ दुर्घटना में लजरुस के माथे, मुंह और दोनों घुटनों में गंभीर चोटें आईं, जबकि शमशेर के माथे और चेहरे पर चोट लगी है़ स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया गया.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अलबेल केरकेट्टा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >