चैनपुर. चैनपुर मुख्यालय में रविवार की देर रात सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. जारी प्रखंड के जरमना गांव से बाइक पर सवार होकर लौट रहे दो युवक टोंगो मोड़ के पास दुर्घटना के शिकार हो गये, जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार हर्रा अंबाकोना निवासी अनीश तिग्गा और अमित रोशन रविवार की रात अपनी बाइक से घर वापस आ रहे थे. टोंगो मोड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समीप अचानक बाइक अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे लगे एक पिलर से जा टकरायी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गये और दोनों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल जारी थाना पुलिस को सूचित किया और घायलों को चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. हालांकि वहां डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.
प्रमाण पत्र व कागजात गुम
सिसई. मेन रोड सिसई निवासी बासित अली का सिसई से रांची जाने के क्रम में मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र कहीं गिर गया है. बासित ने बताया कि शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ फाइल में कई आवश्यक कागजात भी हैं. उन्होंने कागजात पाने वाले सज्जन व्यक्ति से मूल प्रमाण पत्र में अंकित पते पर उक्त प्रमाण और कागजात पहुंचा देने की अपील की है.
