कामडारा. स्टेट हाइवे पर मॉडल स्कूल कुदा के समीप सोमवार की शाम करीब 6.30 बजे एक अनियंत्रित बाइक चालक ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बताया जाता है कि बाइक चालक सुधीर सुरीन हांजड़ा गांव निवासी तोरपा से अपने गांव लौट रहा था. इस क्रम में वृद्ध राहगीर लेयान तोपनो कोंडेकेरा निवासी जो पैदल पोकला की ओर अपने घर जा रहा था. अनियंत्रित बाइक चालक ने टक्कर मार दी. घटना के बाद बाइक चालक सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था. जबकि गंभीर रूप से जख्मी वृद्ध सड़क पर था. तत्काल आवागमन करने वालों की नजर दोनों घायलों पर पड़ी. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस की गश्ती वाहन द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी कामडारा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
500 किलो स्टील की चोरी, प्राथमिकी
गुमला. न्यू हॉकी स्टेडियम चंदाली के सुपरवाइजर सह पुंदाग पोस्ट व थाना सोनहातू रांची निवासी उमेश कुमार महतो ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर रात 12 से एक बजे तक मेन गेट से अज्ञात चोरों द्वारा 500 किलो स्टील की चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
